नई दिल्ली : यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी कर दिया गया है, सभी उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
IAS में 180 पद भरे जाएंगे
सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इस बार कुल 180 पद भरे जाएंगे। इनमें से 73 पद अनारक्षित 24 एससी, 13 एसटी 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। वहीं IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा के लिए इस साल 150 पद घोषित किए गए हैं। इसमें 60 पद अनारक्षित 23 एससी, 10 एसटी 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
IFS में 55 पद पर होगी भर्तियां
भारत की विदेश नीति और डिप्लोमैसी से जुड़ी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के तहत इस बार कुल 55 पद भरे जाएंगे, जिनमें 23 अनारक्षित, 9 एससी, 5 एसटी, 13 ओबीसी, और 5 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पद शामिल हैं।
अहम सेवाओं में भी नियुक्ति
–इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 20 पद
–इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A 25 पद
–इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A 24 पद
–इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप A – 37 पद
–इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप A – 180 पद










