2025 में शुरू होगी देश की जनगणना, संप्रदाय भी पूछ सकती है सरकार
- Post By Admin on Oct 28 2024

नई दिल्ली : भारत में अभी तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी| आखिरी बार 2011 में जनगणना की गई थी। जिसके बाद 2021 में जनगणना होता मगर कोरोना महामारी के कारण इसे पूरा नहीं किया जा सका। लेकिन अब सूत्र 2025 के बाद अगली जनगणना 2035, 2045, 2055 में होगी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार 2025 में जनगणना प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वहीं इसके रिपोर्ट 2026 में जारी किए जाएंगे।
मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा सीटों का परिसीमन जनगणना पूरी होने के बाद शुरू होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। परिसीमन का मतलब होता है जनसंख्या के हिसाब से लोकसभा में सीटों में भी बढ़ोतरी करना। जिससे की जनसंख्या के हिसाब से ही वहां के प्रतिनीधि संसद तक पहुंच सकें।
विपक्ष की ओर से जातिगत जनगणना की मांग
बता दे कि विपक्ष की ओर से लगातार जातिगत जनगणना की मांग की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान विपक्ष ने हर बार यह नारा दिया की अगर वो सत्ता में वापसी करते हैं तो वो जातिय जनगणना कराएंगे। हालांकि अभी जातिगत जनगणना को लेकर कोई भी बात का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि इस सर्वे में उप-संप्रदायों का भी डेटा जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बात को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नही दी गई है।
विपक्ष ने किया हमला
इन खबरों के बीच विपक्षी पार्टियां ने सरकार पर जुबानी हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सरकार जाति जनगणना नहीं करवाकर ओबीसी समुदायों के साथ विश्वासघात कर रही है। उनकी आवाज को नज़रअंदाज किया जा रहा है। इससे उनका राजनीतिक अहंकार झलकता है।