भारत का एक अनोखा घर, जिसके बारे में जान आप भी होंगे हैरान 

  • Post By Admin on Oct 15 2025
भारत का एक अनोखा घर, जिसके बारे में जान आप भी होंगे हैरान 

नई दिल्ली : भारत में बहुत सारे घर है, जिनकी संख्या करोड़ों  में  हैं, जिनमें अरबों की संख्या में लोग रहते हैं। बता दे की हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे है जहां घर में कमरा बदलते ही देश बदल जाता है। जी हां, भारत में एक ऐसा घर भी है, जहां सिर्फ एक कमरा बदलते ही आप दूसरे देश पहुंच जाते हैं।

एक कमरे से दूसरे कमरे जाने पर बदल जाता है देश 

यदि हमें भारत से किसी दूसरे देश जाना होगा , तो  इसके लिए हमें फ्लाइट लेनी पड़ेगी या फिर यातायात के अन्य साधन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। क्या आप भारत में एक ऐसे अनोखे घर के बारे में जानते है, जहां सिर्फ एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते ही दूसरा देश आ जाता है। ऐसा ही एक घर हमारे देश में मौजूद है। जिस कारण यह घर अपनी इस विशिष्ट पहचान के कारण विश्व विख्यात है, जिससे देश-दुनिया के लोग इस घर के बारे में जानते हैं। 

दो देशों की सीमा को छूता है ये घर

यह घर दो देशों की सीमा पर बना हुआ है। इसमें एक सीमा भारत की है, तो दूसरी सीमा म्यांमार की है। ऐसे में यह घर दोनों देशों की सीमा पर बना हुआ है या फिर आप कह सकते हैं दोनों देशों की सीमा इस घर से गुजरती है।

भारत में कहां है ये अनोखा घर 

भारत में यह अनोखा घर नागालैंड राज्य के लोंगवा गांव में है। यह गांव भारत-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित है। अक्सर इस घर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

म्यांमार में है किचन तो भारत में बेड रूम 

इस घर की खास बात यह है कि इस घर का किचन म्यांमार में पड़ता है, तो बेडरूम भारत में स्थित है। इस वजह से यहां बस एक रूम से दूसरे रूम में पहुंचने पर ही देश बदल जाता है। 

फ्री मूवमेंट रिजीम के तहत मिला विशेष दर्जा

भारत-म्यांमार बॉर्डर गांव के मुखिया के घर से गुजरता है। वहीं, यह घर दोनों बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में इस घर को फ्री मूवमेंट रिजीम के तहत विशेष दर्जा मिला है। इस वजह से यहां के लोगों को दोहरी नागरिकता मिली हुई है। यहां लोगों के पास भारत के साथ-साथ म्यांमार की भी नागरिकता भी है। 

ऑफिस और स्कूल के लिए बदलना पड़ता है देश

इस घर में रहने वाले लोगों को दोहरी नगारिकता मिली हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग आसानी से एक-दूसरे के देश में पहुंच जाते हैं। कई बार लोग स्कूल और ऑफिस के लिए एक-दूसरे देश के जाते हैं। यहां से एक देश से दूसरे देश में जाना बहुत ही आम बात है।