आज का राशिफल 20 फरवरी 2025 : इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें सभी राशियों का हाल

  • Post By Admin on Feb 20 2025
आज का राशिफल 20 फरवरी 2025 : इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें सभी राशियों का हाल

नई दिल्ली : आज, 20 फरवरी 2025 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से माता सीता की जयंती मनाई जा रही है। साथ ही, आज कालाष्टमी और ध्रुव योग भी है। इस दिन सभी 12 राशियों के लिए विभिन्न संकेत मिल रहे हैं। जानिए आपके लिए क्या रहेगा खास और कौन से उपाय आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा उजागर हो सकती है। हालांकि, किसी भी अफवाह का हिस्सा बनने से बचें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

वृष राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शुभ है। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने विचारों को छोड़कर जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करें। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए यह दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नए विचार और योजनाएं सामने आएंगी। हालांकि, कुछ अनजान व्यक्ति से सतर्क रहना होगा। दिन के दौरान आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 4

कर्क राशि (Cancer)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और परिवार के साथ डिनर का प्लान हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 9

सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। नई योजनाओं को अमल में लाने का समय है। कार्यस्थल पर सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन भाग्य का साथ देगा। कामकाज में शांति से निपटने की कोशिश करें, सब ठीक रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े लोग तरक्की के नए मौके पा सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

तुला राशि (Libra)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। कोई नया मौका सामने आएगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन लकी रहेगा। सरकारी काम में किसी अनुभवी से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जरूरतमंदों को भोजन कराना आपको खुशी देगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। सम्मानित व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। कांट्रेक्टरों के लिए दिन शुभ रहेगा। छात्रों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी समारोह में जाना हो सकता है, जहां रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यापार में अनुभवी की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग: ओरेंज
शुभ अंक: 6

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत भी फिट रहेगी। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7

यह राशिफल केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है, व्यक्तिगत स्थितियों के अनुसार इसमें भिन्नता हो सकती है।