आज का राशिफल, 15 फरवरी 2025 : शनि देव का आशीर्वाद से सभी बिगड़े कार्य होंगे पूरे, जानें अपनी राशि का भविष्य

  • Post By Admin on Feb 15 2025
आज का राशिफल, 15 फरवरी 2025 : शनि देव का आशीर्वाद से सभी बिगड़े कार्य होंगे पूरे, जानें अपनी राशि का भविष्य

नई दिल्ली : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है, जो शनि देव की विशेष कृपा को लेकर महत्वपूर्ण है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आज का दिन आपके लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं में बदलाव और सफलता का संकेत दे रहा है। साथ ही जानें, आज के लकी रंग, लकी नंबर और उपाय से कैसे आप अपना दिन और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि :
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी के अवसर बनेंगे और कला के क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और सेहत में सुधार होगा।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 6

वृष राशि :
आज व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी और दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 8

मिथुन राशि :
आपका मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 1

कर्क राशि :
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, लेकिन और मेहनत की जरूरत है। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा और कामकाजी लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा।
लकी रंग: गोल्डन
लकी नंबर: 2

सिंह राशि :
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सेहत में भी सुधार होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
लकी रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 3

कन्या राशि :
आज कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

तुला राशि :
व्यापार में योजना बनाकर कार्य करें और नौकरी में समय पर कार्य पूरा करें। लवमेट के साथ समय बिताने से रिश्तों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि :
आज दिन ठीक-ठाक रहेगा, आप धार्मिक स्थल पर समय बिता सकते हैं। यात्रा सुखद होगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 6

धनु राशि :
आज खुशियों से भरा दिन रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा और आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है और आप भक्तिमय रहेंगे।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 8

मकर राशि :
आपका दिन खुशहाल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा और शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग: गोल्डन
लकी नंबर: 7

कुंभ राशि :
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी की मदद करेंगे और रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में तारीफ मिलेगी।
लकी रंग: मैरुन
लकी नंबर: 3

मीन राशि :
आज का दिन अच्छा रहेगा। माता को खुशी देने का समय है और पुराने काम पूरे होंगे। आप बातचीत में रुचि रखेंगे और कवि के रूप में तारीफ प्राप्त करेंगे।
लकी रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 4

आज शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से अपने घर में साफ सफाई रखें और किसी गरीब को भोजन दान करें। इसके अलावा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।