आज का राशिफल 14 जनवरी 2025 : इन राशियों का मकर संक्रांति पर बदलेगा भाग्य, मिलेगा धन-ऐश्वर्य का लाभ

  • Post By Admin on Jan 14 2025
आज का राशिफल 14 जनवरी 2025 : इन राशियों का मकर संक्रांति पर बदलेगा भाग्य, मिलेगा धन-ऐश्वर्य का लाभ

नई दिल्ली : आज मकर संक्रांति के खास मौके पर राशिफल में कुछ राशि वालों के लिए शानदार बदलाव होने की संभावना है। माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है और आज प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान भी होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि 14 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

मेष राशि

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान बड़े बुजुर्गों की मदद से होगा। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा के चलते अफवाह फैला सकते हैं, लेकिन इससे आपका सम्मान प्रभावित नहीं होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

वृष राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। आप कठिन कार्यों को निश्चय के साथ पूरा करेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और किसी प्रोजेक्ट के लिए ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। परिवार में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

मिथुन राशि

आज आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ काम भी सुलझेगा और किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर की समस्याओं का समाधान होगा और यदि किसी से पैसा अटका है तो उसे वसूलने का समय है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

कर्क राशि

आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के काम पूरे होंगे और सकारात्मक दृष्टिकोण से लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों को करियर संबंधित सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

सिंह राशि

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। रियल एस्टेट में मुनाफा हो सकता है और कार्यालय में कार्यभार की अधिकता के बावजूद आप काम पूरा करेंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में विशेष लोगों का आना-जाना होगा। यदि आप जीवन में बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। कविता लिखने के शौक़ीनों को किसी दोस्त की मदद से प्लेटफार्म मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6

तुला राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में आगे बढ़ेंगे और अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताने और रिश्तों को पक्का करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिछले कुछ समय से की गई मेहनत का फल आज मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

धनु राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों को लाभ होगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। बच्चों के साथ आपसी रिश्तों में और मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

मकर राशि

आज दिन मिला-जुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। कानूनी मामलों में भागदौड़ से थकान होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना होगा।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि

आज आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। जीवनसाथी से छोटी सी नोक-झोक होगी, लेकिन रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति पर होंगे और संपत्ति संबंधित समस्याएं सुलझ सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

मकर संक्रांति का दिन कई राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा और विशेष अवसरों पर नई शुरुआत हो सकती है। शुभ रंग और अंक के साथ इस दिन का भरपूर लाभ उठाएं और इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के रूप में इस्तेमाल करें।