आज का राशिफल 13 जनवरी 2025 : सप्ताह के पहले दिन शुभ योग इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी अवसर

  • Post By Admin on Jan 13 2025
आज का राशिफल 13 जनवरी 2025 : सप्ताह के पहले दिन शुभ योग इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी अवसर

नई दिल्ली : 13 जनवरी 2025, सोमवार को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र से गुजरते हुए, यह गोचर विशेष रूप से मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। चंद्रमा की स्थिति और बुध की दृष्टि से बने इस शुभ संयोग के कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, आपके लिए आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि : भरोसा और जल्दबाजी से बचें

आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में हो रहा है। जिससे बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें, क्योंकि धोखा मिलने का खतरा है। किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें, खासकर अगर यह जमीन-जायदाद से संबंधित हो। आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। गायत्री चालीसा का पाठ करें। भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि : आर्थिक मामले में सजग रहें

वृषभ राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा और शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी और अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखें, क्योंकि मतभेद हो सकते हैं। भगवान विष्णुजी की पूजा करें। भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि : सफलता का दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। कार्य में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर जीवनसाथी से कोई विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क राशि : सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन परिवार से खुशी मिलेगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राहु के मंत्र का जाप करें। भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा।

सिंह राशि : समाज में मान सम्मान बढ़ेगा

सिंह राशि के जातकों को आज समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। नए काम की शुरुआत करने का शुभ समय है। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शाम को दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी या कोई मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। घर या मकान बदलने के इच्छुक जातकों को सफलता मिल सकती है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि : जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे

कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और घर के पुराने काम पूरे कर सकेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, व्यापार में जोखिम से बचना चाहिए। भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करें। भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा।

तुला राशि : अधिकारियों से तारीफ मिलेगी

तुला राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आप पुरानी देनदारी चुकता कर सकते हैं और कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि : खुशखबरी का दिन

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप अपने किसी पुराने समस्या का समाधान पाएंगे। पिता और बड़े-बुजुर्गों से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा थी तो वह दूर हो सकती है। व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें। भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। 

धनु राशि : अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा

धनु राशि के जातकों को आज अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा, जो उन्हें दीर्घकालीन लाभ दिला सकता है। किसी नई शुरुआत की ओर आपका ध्यान जाएगा और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। गुड़ और तिल का दान करें। भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि : मांगलिक कार्य का संयोग

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लोहड़ी के अवसर पर शुभ है। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है, उनकी बात पक्की हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में प्रगति होगी। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ राशि : लाभ के अवसर

कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बैंक से लोन लेने में सफलता मिलेगी और राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलेगा। आप सूर्य पुराण का पाठ करें। भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि : दिखावे से बचें

मीन राशि के जातकों को आज दिखावा करने से बचना चाहिए। अगर आप दूसरों को अपनी सफलता को लेकर अधिक बढ़ा-चढ़ा कर बताने की कोशिश करेंगे, तो आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और अन्न दान करें। भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा।