22 जनवरी 2025 का राशिफल : सफलता चूमेगी कदम, भगवान गणेश दूर करेंगे इन 3 राशियों की विघ्न
- Post By Admin on Jan 22 2025

नई दिल्ली : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। स्वाती नक्षत्र का प्रभाव देर रात 2:34 तक रहेगा और साथ ही आज कालाष्टमी भी मनायी जाएगी। इस खास दिन पर जानिए किस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा और कौन-सी राशियाँ भाग्य से मजबूत समर्थन प्राप्त करेंगी।
मेष राशि : खुशियों से भरा दिन
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आप घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों को खुशखबरी मिल सकती है और आपके काम में भी किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपके काम में भी दूसरों को मदद मिल सकती है और आपके कामों में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। सेहत में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
• शुभ रंग : लाल
• शुभ अंक : 4
वृष राशि : यात्रा और आर्थिक लाभ
वृष राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस के काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और यह यात्रा आपको लाभ देगी। इस दौरान आप अपने बचपन के दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप अपनी मेहनत के अच्छे फल पाएंगे। यदि आप फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो आज आपको एक अच्छा ऑफर मिल सकता है। धैर्य और समझदारी से काम करेंगे और यह दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
• शुभ रंग : नीला
• शुभ अंक : 2
मिथुन राशि : अध्यात्म और करियर में सफलता
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपका रुझान आज अध्यात्म की ओर रहेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए नए अवसर आएंगे। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले व्यवसायी के लिए लाभ के संकेत हैं। यदि आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और शत्रु पक्ष भी आपके सामने नतमस्तक होगा। छात्रों के लिए यह दिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मददगार रहेगा।
• शुभ रंग : पीच
• शुभ अंक : 6
कर्क राशि : मिला-जुला दिन
कर्क राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी आवश्यक वस्तु को खरीदने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। इस राशि के लेखक अपनी कविता से लोगों का दिल जीत सकते हैं और सम्मानित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और घर को सुंदर बनाने के लिए आप कुछ नए बदलाव कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और पड़ोसियों से भी मदद मिलेगी। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, खासकर कंप्यूटर कोर्स में रुचि रखने वालों के लिए।
• शुभ रंग : महरून
• शुभ अंक : 7
सिंह राशि : प्रमोशन और नये अनुभव
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम सौंपा जा सकता है और आपकी मेहनत से आपकी प्रगति होगी। जिन लोगों को प्रमोशन का इंतजार था, उनके लिए आज खुशखबरी मिल सकती है। छात्र अपने विषयों में ज्यादा रुचि दिखाएंगे और अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोग भी आज राहत महसूस करेंगे। व्यवसायियों को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं।
• शुभ रंग : सिल्वर
• शुभ अंक : 8
कन्या राशि : अच्छा समय और शुभ संकेत
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम की तारीफ की जाएगी और आप खुद भी अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा अवसर मिलेगा। खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों में आप भाग ले सकते हैं। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, खासकर यदि वे करियर के लिए सलाह ले रहे हैं। व्यवसायियों को भी मुनाफा होगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
• शुभ रंग : पर्पल
• शुभ अंक : 9
तुला राशि : काम में सफलता और रिश्तों में सामंजस्य
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे और ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को प्रभावित करेंगे और आपकी मदद से किसी का भला हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं और कठिन विषयों को समझने में सीनियर से मदद लेंगे। घर के कामों में जीवनसाथी की मदद से रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
• शुभ रंग : गोल्डन
• शुभ अंक : 6
वृश्चिक राशि : नयी खुशी और आर्थिक सफलता
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाजी क्षेत्र में आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। इंजीनियरों के लिए भी बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन खास रहेगा। बच्चों के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिससे वे खुश होंगे।
• शुभ रंग : पिंक
• शुभ अंक : 8
धनु राशि : बेहतरीन दिन और पारिवारिक सुख
धनु राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। काम की गति बनी रहेगी और आप अपने कार्यों में पूरी तरह से मन लगाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है और घर का माहौल अच्छा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके साथी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। माता-पिता से भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
• शुभ रंग : ग्रे
• शुभ अंक : 4
मकर राशि : करियर में बड़ा फैसला
मकर राशि के लिए आज का दिन अहम रहेगा। आपको अपने करियर में एक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के लिए समय कम निकाल पाएंगे, लेकिन उनका सहयोग आपके साथ रहेगा। राइटर्स के लिए उनकी किताब पब्लिश हो सकती है और लोगों का प्यार मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी और आपके द्वारा किए गए नए कार्य सफल होंगे।
• शुभ रंग : पीला
• शुभ अंक : 9
कुंभ राशि : नई उमंगों के साथ
कुंभ राशि के लिए आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। एक नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है और आप उनसे अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिलेगी और छात्र अपनी पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए यह दिन अच्छा रहेगा और वे एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
• शुभ रंग : ओरेंज
• शुभ अंक : 2
मीन राशि : सफलता और प्रसन्नता
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे और आपकी सलाह महत्वपूर्ण मानी जाएगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
• शुभ रंग : ग्रीन
• शुभ अंक : 5