उद्धव की शिवसेना का घटा कद, कॉंग्रेस को राज्य में ज्यादा सीटें 

  • Post By Admin on Oct 23 2024
उद्धव की शिवसेना का घटा कद, कॉंग्रेस को राज्य में ज्यादा सीटें 

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को केवल 95 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 100-105 सीटें दी जा सकती हैं। यह स्थिति शिवसेना के साथ पहली बार मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले कभी भी शिवसेना ने 100 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा है।

सीट बंटवारे पर टकराव

शिवसेना की ओर से 125 सीटों पर दावा किया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस का तर्क है कि उसका राज्यभर में व्यापक जनाधार है, इसलिए उसे अधिक सीटें मिलनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना के सांसद संजय राउत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बीच तीखी बयानबाजी भी हो चुकी है। अब जो समझौता बनता दिख रहा है, उसके मुताबिक शिवसेना की सीटें सिर्फ डबल डिजिट में ही रह जाएगी।

शिवसेना की यह स्थिति भाजपा को देगा मौका

भाजपा इसे मुद्दा बनाते हुए ठाकरे परिवार के सम्मान से भी जोड़ सकती है। पार्टी पहले से ही उद्धव ठाकरे पर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगाती रही है। 1995 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि शिवसेना को 100 से कम सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है।

मुंबई में शिवसेना की मजबूती बनी रहेगी

हालांकि, मुंबई में शिवसेना की मजबूत पकड़ को देखते हुए उसे वहां ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना के लिए मुंबई हमेशा से एक महत्वपूर्ण गढ़ रहा है, जहां से पार्टी को अपनी ताकत बढ़ाने की उम्मीद है।

पिछले चुनावों में शिवसेना का प्रदर्शन

शिवसेना ने 1995 में 169 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 73 पर विजय हासिल की, 1999 में 161 पर लड़कर 69 सीटें पाई थ।

तो वही, 2004 में शिवसेना ने 163 सीटें लड़कर 62 जीती थीं, 2009 में शिवसेना ने 160 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 45 पाई थी, 2014 में 286 सीटें लड़कर 63 पर जीत पाई थी।

वही, 2019 में शिवसेना ने 124 पर चुनाव लड़ा था और 56 पर विधायक चुने गए थे।