छावा के एक सीन में रोने लगे विक्की कौशल, मेकर्स को तीन बार लेने पड़ा रीटेक

  • Post By Admin on Feb 25 2025
 छावा के एक सीन में रोने लगे विक्की कौशल, मेकर्स को तीन बार लेने पड़ा रीटेक

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को निभाया है और उनका अभिनय दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहा जा रहा है। फिल्म के एक सीन के दौरान विक्की कौशल ने जो भावनात्मक गहराई दिखाई, वह उनके समर्पण और अभिनय क्षमता को उजागर करता है।

महेत्वपूर्ण सीन के दौरान रो पड़े विक्की कौशल

फिल्म में एक सीन है, जिसमें विक्की कौशल को अगला छत्रपति घोषित किया जाता है। इस सीन में विक्की कौशल, आशुतोष राणा, विनीत कुमार और विजय विक्रम सिंह के साथ आगे बढ़ते हैं। विजय विक्रम सिंह ने बताया कि इस सीन को शूट करते समय विक्की कौशल इतनी गहराई से इस किरदार में समाहित हो गए थे कि वह आधे रास्ते में ही रोने लगे। विक्रम ने बताया, “विक्की कौशल उस सीन की गहराई को महसूस कर रहे थे और वह इस हद तक इस किरदार से जुड़ गए थे कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी के बेटे के रूप में जिम्मेदारी का भार महसूस किया।”

तीन बार रीटेक हुआ था शॉट

इस सीन के दौरान विक्की कौशल की भावनाओं का इतना गहरा असर हुआ कि मेकर्स को शॉट का रीटेक तीन बार करना पड़ा। विक्की कौशल के दिल से अभिनय करने की वजह से ही वह सीन इतनी गहराई से चित्रित हुआ।

डायलॉग्स और मराठी लहजे पर किया काम

विजय विक्रम सिंह ने यह भी बताया कि विक्की कौशल ने मराठी लहजे और डायलॉग्स पर काफी मेहनत की थी। उन्हें नॉन-मराठी बैकग्राउंड के बावजूद अपने एक्सेंट पर पूर्ण ध्यान देना था और वह हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि उनका मराठी लहजा सही हो। विक्की कौशल का यह समर्पण उनके अभिनय की बेहतरीन मिसाल है।

‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल

फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता प्राप्त की है और 11वें दिन तक फिल्म ने लगभग 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के निर्देशन में लक्ष्णम उतेकर थे और यह फिल्म दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा विजय विक्रम सिंह, विनीत कुमार, आशुतोष राणा और अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन सभी कलाकारों की प्रदर्शन की भी तारीफ की जा रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और यह देखना अब दिलचस्प होगा कि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना होता है।