प्रियंका मनारा ने भाई के मेहंदी में दिखाया जलवा, तस्वीरें आईं सामने 

  • Post By Admin on Feb 07 2025
प्रियंका मनारा ने भाई के मेहंदी में दिखाया जलवा, तस्वीरें आईं सामने 

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा ने हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर धूम मचाई। 5 फरवरी को मुंबई में हुए मेहंदी समारोह में दोनों बहनें अपने पारंपरिक कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस आयोजन में प्रियंका और मनारा ने अपने मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा की, जिसमें वह रस्मों का आनंद लेते हुए दिखाई दीं। एक वीडियो में वह अपने हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे में प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस करती दिख रही हैं।

प्रियंका और मनारा की खूबसूरत तस्वीरें और उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और इस खास अवसर पर दोनों बहनें अपने परिवार के साथ मिलकर खुशी के पल बिता रही थीं।

मनारा इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में नजर आ रही हैं और इससे पहले वह ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा ले चुकी थीं, जहां उन्होंने फिनाले तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की थी।