पवन सिंह का पापे पड़ी गाना बना वायरल सेंसेशन, शालिनी संग स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल

  • Post By Admin on Aug 05 2025
पवन सिंह का पापे पड़ी गाना बना वायरल सेंसेशन, शालिनी संग स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार म्यूजिक वीडियो 'पापे पड़ी' के जरिए दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। रोमांस, नोकझोंक और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज बटोरकर गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है।

गाना 'म्यूजिक मोहल्ला' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसमें पवन सिंह के साथ लोकप्रिय अभिनेत्री शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गानों में दिख चुकी है और इस बार भी दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।

पवन सिंह की आवाज और दमदार परफॉर्मेंस

'पापे पड़ी' गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं, जबकि गीतकार आशुतोष तिवारी ने इसके बोल लिखे हैं। गाने का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है और कोरियोग्राफी अमित सायल की है। गाने की कहानी पति-पत्नी के बीच के मीठे-तीखे रिश्ते को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है।

फैंस बोले- 'पुराने पवन सिंह की वापसी'

गाने की शुरुआत में पवन सिंह बीएमडब्ल्यू कार से घर लौटते हैं और शालिनी उन्हें नजरअंदाज करने की शिकायतों की झड़ी लगा देती हैं। इसके बाद दोनों के बीच जो हल्की-फुल्की तकरार और प्यार भरे लम्हे दिखते हैं, वही इस गाने को खास बना देते हैं। फैंस इसे ‘पुराने पवन सिंह की वापसी’ के तौर पर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं।

सुपरहिट जोड़ी की एक और हिट एंट्री

पवन सिंह और शालिनी इससे पहले 'कवनो अइसन लम्हा' और 'लहरिया लूटा ए राजा' जैसे हिट गानों में साथ नजर आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी जोड़ी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिखाया है।

गाना अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की सूची में शामिल हो गया है और इसे अन्य प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब सुना जा रहा है।