परिणीति चोपड़ा ने दिया गुड न्यूज का हिंट, जल्द शुरू होगी मदरहुड जर्नी
- Post By Admin on Aug 25 2025
.jpg)
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी साझा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। एक खास अंदाज में हिंट देते हुए परिणीति ने इशारा किया है कि वह मां बनने वाली हैं।
दरअसल, परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक खूबसूरत केक दिख रहा था। इस केक पर नन्हे कदमों के निशान बने हुए थे और उस पर लिखा था— “1+1=3”। भले ही उन्होंने सीधे तौर पर प्रेग्नेंसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन इस प्यारे संकेत ने साफ कर दिया कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
इतना ही नहीं, परिणीति ने अपने पति और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया। इसमें दोनों विदेश की गलियों में हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है... बेहिसाब रूप से धन्य महसूस कर रही हूं।”
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वालों तक का तांता लग गया। सबसे पहले उनकी करीबी दोस्त भूमि पेडनेकर ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी। वहीं हजारों फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजते हुए लिखा कि वे परिणीति की मदरहुड जर्नी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी पिछले साल सितंबर में हुई थी। तब से ही दोनों की जोड़ी लाइमलाइट में रही है। अब इस खुशखबरी के बाद दोनों के परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।