Celebrity MasterChef Winner बने गौरव खन्ना, निक्की तंबोली की प्रतिक्रिया ने मचाई हलचल

  • Post By Admin on Mar 10 2025
Celebrity MasterChef Winner बने गौरव खन्ना, निक्की तंबोली की प्रतिक्रिया ने मचाई हलचल

मुंबई : सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 1 के फिनाले में शो को उसका विजेता मिल गया है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को दर्शकों से भारी प्यार मिल रहा है और यह रियलिटी शो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। फराह खान इस सीजन की होस्ट हैं, जबकि शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना जज के तौर पर शो में मौजूद हैं। कई नामचीन स्टार्स जैसे कबिता सिंह, आयशा जुल्का, अभिजीत सावंत, दीपिका कक्कड़ और उषा नाडकर्णी ने शो से एलिमिनेशन का सामना किया है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसु और राजीव अदतिया शामिल थे।

गौरव खन्ना बने विजेता

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता गौरव खन्ना बने हैं। गौरव ने शो के ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम की। फिनाले में शेफ रणवीर बरार द्वारा बनाई गई खास डिश ‘दक्षिण एक्सप्रेस’ को प्रतियोगियों को दोहराना था, जिसमें ड्राई आइस भी शामिल था। गौरव ने इस चैलेंज में बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया और उनकी कुकिंग स्किल्स ने उन्हें विजेता बना दिया।

निक्की तंबोली का हैरान कर देने वाला पोस्ट

शो में पहले से ही एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में उभरी निक्की तंबोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिससे उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। निक्की ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “आखिरकार वास्तविकता में वापस आ गई… नकली दुनिया बेकार है, आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है।”

विजेता, फर्स्ट रनर अप और सेकंड रनर अप की घोषणा

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि गौरव खन्ना ने शो जीत लिया है और तेजस्वी प्रकाश फर्स्ट रनर अप रही हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब जीता है और तेजस्वी फर्स्ट रनर अप हैं, जबकि निक्की तंबोली शो की सेकंड रनर अप हैं।” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के इस सीजन ने फैंस को उत्साहित किया और सभी कंटेस्टेंट्स ने शो में अपनी कुकिंग स्किल्स और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता।