Emiway Bantai ने रचाई शादी, दुल्हन की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
- Post By Admin on Jan 24 2025

मुंबई: मशहूर रैपर एमीवे बंटाई ने हाल ही में अपनी शादी की खबर से फैंस को चौंका दिया है। जहाँ Emiway Bantai के फैंस खुश हुए तो वहीं उनकी फीमेल फैंस के दिल टूट गए क्योंकि एमीवे बंटाई ने अपनी शादी के बारे में जानकारी शेयर की अपनी शादी की तस्वीरों के साथ, जिसके बाद उनके फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने फिनलैंड में जन्मी मॉडल और एक्ट्रेस स्वालिना के साथ शादी रचाई है। स्वालिना का असली नाम हलीना कुचे है। उनका जन्म 1 जुलाई 1995 को फिनलैंड में हुआ था। वह एक अभिनेत्री, पेशेवर मॉडल और लोकप्रिय संगीत कलाकार हैं। दोनों ने 2023 में हिट गाना 'कुड़ी' में साथ काम किया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था।
शादी की तस्वीरों में एमीवे बंटाई ने मैरून रंग की शेरवानी पहनी है। शेरवानी पर सोने और हरे रंग की बारीक कढ़ाई की गई है। उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, स्वालिना ने धूल भरे गुलाबी रंग का लहंगा पहना है। जिसमें जटिल सोने की सजावट है। उन्होंने मांग टीका, भारी झुमके और पारंपरिक नथ सहित स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है।
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए दोनों ने कैप्शन में "❤️