मन्नारा चोपड़ा संग अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने खुद तोड़ी चुप्पी, बोले- हां हमारा चक्कर चल रहा है
- Post By Admin on Mar 25 2025

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पॉडकास्ट शो का नया टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह खुद ही अपना इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं। इस खास एपिसोड में एल्विश अपने ही अंदाज में अफेयर की खबरों, कॉन्ट्रोवर्सी और गॉसिप्स पर खुलकर बात करते दिखाई देंगे।
टीजर में एल्विश अपने ‘राव साहब’ अवतार में नजर आते हैं। इंटरव्यू के दौरान खुद से सवाल करते हुए वह कहते हैं, "पहला रूमर ये है कि आपका मन्नारा चोपड़ा के साथ चक्कर चल रहा था और उसी ने आपको ‘लाफ्टर शेफ’ में एंट्री दिलाई थी।" इस पर राव साहब बने एल्विश हंसते हुए जवाब देते हैं, "हां, ये बात बिलकुल सही है। मन्नारा से मेरा चक्कर चल रहा है, उसी ने लाफ्टर शेफ में, यहां तक कि क्लबों में भी मेरी एंट्री करवाई थी।" इतना ही नहीं, एल्विश मन्नारा चोपड़ा की चुटकी लेते हुए कहते हैं कि अफेयर की खबरें तो अब आम हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
करणवीर बोहरा पर भी कसा तंज
पॉडकास्ट में एल्विश ने करणवीर बोहरा का नाम लेते हुए मजाक में कहा, "मैं बिग बॉस, प्लेग्राउंड और ईसीएल जीत चुका हूं। लोग कहते हैं मैंने रिश्वत देकर जीत लिया।" इस पर राव साहब बोलते हैं, "भाई रिश्वत वाली बात मत बता, वरना करणवीर जैसा कोई भी आकर बोल देगा कि मैंने भी रिश्वत दी थी।"
एल्विश का यह अंदाज उनके फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। उन्होंने इस मजाकिया अंदाज में कई अफवाहों पर सफाई भी दे दी है। वहीं, मन्नारा चोपड़ा और एल्विश यादव के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों पर यह वीडियो फुल स्टॉप लगाता नजर आ रहा है।