बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट अब नहीं रहे, फैंस को दिया गहरा सदमा
- Post By Admin on Jan 14 2025

मुंबई : टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में हिस्सा लेने वाले कई सितारे घर-घर में मशहूर हुए और अपनी खास पहचान बनाई। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे, जिनका असामयिक निधन फैंस के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। उनकी मौत की खबरें आज भी उनके चाहने वालों को भावुक कर देती हैं।
- सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विजेता और टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सितारों में से एक थे। उन्होंने ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे हिट शोज़ से दर्शकों का दिल जीता। सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक की वजह से 2 सितंबर 2021 को मात्र 40 साल की उम्र में हुआ। सिद्धार्थ की मौत ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। आज भी सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई फैन पेज उनकी यादों को जिंदा रखते हैं।
- स्वामी ओम
बिग बॉस सीजन 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम अपने अजीबोगरीब व्यवहार और बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे। 3 फरवरी 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। वे 63 वर्ष के थे और कोविड-19 और लकवे से संबंधित जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हुई।
- प्रत्युषा बनर्जी
बिग बॉस सीजन 7 की कंटेस्टेंट प्रत्युषा बनर्जी ने ‘बालिका वधु’ में आनंदी के किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। 1 अप्रैल 2016 को मात्र 24 साल की थीं, उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रत्युषा की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया। उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं।
- राजू श्रीवास्तव
बिग बॉस सीजन 3 के कंटेस्टेंट और भारत के सबसे चहेते कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने अपनी हंसी से लाखों दिल जीते। राजू का निधन 21 सितंबर 2022 को हुआ। 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हुई। कई दिन एक्टर कोमा में भी रहे थे।
- सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई थीं। वे एक एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन थीं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व से ऑडियंस का दिल जीता। उनका निधन 22 अगस्त 2022 को हुआ। 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी डेथ हुई। कुछ रिपोर्ट्स में उनके निधन का कारण ड्रग ओवरडोज़ भी बताया गया था।