बादशाह थूक कर चाटने वाला आदमी है : हनी सिंह

  • Post By Admin on Dec 27 2024
बादशाह थूक कर चाटने वाला आदमी है : हनी सिंह

मुंबई : रैप की दुनिया के किंग यो-यो हनी सिंह ने एक दशक पुरानी अपनी और बादशाह के बीच की लड़ाई पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बादशाह को लेकर अपनी चुप्पी थोड़ी हैं। हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी बादशाह के बारे में जवाब नहीं दिया बावजूद इसके कि वह लगातार उन्हें गालियाँ देते रहे, उनके बारे में गाने बनाते रहे और उनकी बीमारी का मजाक उड़ाते रहे।

हनी सिंह ने कहा, "लोग अक्सर मुझसे मेरे और बादशाह के विवाद के बारे में पूछते हैं। लड़ाई तब होती है जब दोनों लोग शामिल होते हैं। लेकिन 10 साल तक एक आदमी मुझे गालियाँ देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा और मैंने कभी जवाब नहीं दिया।

रैंपर ने आगे कहा कि, इसी साल से मैनें इस बारे में बात करनी शुरू की और वो भी मेरे फैंस की वजह से। मेरे फैंस मुझे मैसेज करते थे कि प्लीज बोलिए, अब ये हमारी इज्जत के बारे में भी है। एक आदमी आपके बारे में लगातार गंदा बोल रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि उसने माफी मांगी और अपनी गलती मानी। लेकिन वो थूक कर चाटने वालों में से है। देखते रहिए, अभी वो फिर फ्लिप होगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ भी नहीं मानता।"

इससे पहले बादशाह ने एक कॉन्सर्ट में कहा था कि उनके जीवन में एक फेज आया था जहां मैनें एक व्यक्ति के बारे में अपने दिल में ग्रज रखा हुआ था। और अब मैं उसे खत्म करना चाहता हूं और उस ग्रज को पीछे छोड़ना चाहता हूं।

हनी सिंह फिलहाल अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री यो यो हनी सिंह: फेमस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अपनी बीमारी, डाउनफॉल और अपने कमबैक के बारे में बात की है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के परिवार को भी उनके बारे में बात करते देखा गया।