अल्लू अर्जुन ने ठुकराया शाहरुख खान का ऑफर, जानें वजह
- Post By Admin on Mar 02 2023

'पठान' फिल्म के सुपरहिट होने के बाद फैंस शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म में अल्लू अर्जुन के रोल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन से संपर्क किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है।
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म को विभिन्न कारण से ठुकराया है। खबर है कि 'जवान' की कहानी भी अल्लू अर्जुन को सुना दी गई थी। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से बात नहीं बन पाई। उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर काफी बिजी हैं। वो अपने रोल के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।