मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी: देशी शराब के साथ धंधेबाज समेत 13 गिरफ्तार
- Post By Admin on Oct 24 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से मद्य निषेध थाना पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचने वाले एक धंधेबाज को 6 लीटर चुलाई शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा, जबकि शराब का सेवन करने के आरोप में 12 अन्य लोगों को विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक दूसरी बार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है।
कजरा थाना क्षेत्र के लखना अहरी मोड़ के समीप की गई छापेमारी में सूर्यगढ़ा के अलीनगर इंग्लिश निवासी धीरज कुमार (पिता: शम्भू सिंह) को 6 लीटर चुलाई शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इसी थाना क्षेत्र के चम्पानगर से देवाचक निवासी सोजेन्द्र कुमार, पिता: भूषण यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। चानन थाना क्षेत्र के मंडार पुल के पास जांच अभियान के दौरान श्री किशुन कोड़ासी निवासी राहुल कुमार, पिता: भीम कोड़ा और कछुआ कोड़ासी निवासी विनोद कुमार, पिता: विशुनदेव कोड़ा को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं, बन्नुबगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोकरिया मोड़ से बेलौरी निवासी इन्द्रदेव यादव, पिता: जगदीश यादव और अमहरा थाना क्षेत्र के बिककम निवासी रामानन्द कुमार, पिता: सुखदेव यादव को नशे की स्थिति में गिरफ्तार किया गया।
कवैया थाना क्षेत्र की किउल बस्ती और आसपास के इलाकों में चलाए गए अभियान में 5 लोगों को शराब के नशे में दबोचा गया। इनमें कवैया थाना के पास के निवासी धनंजय कुमार, पिता: जयराम साव, पचना रोड निवासी योगेन्द्र शर्मा, पिता: जागेश्वर शर्मा, किउल बस्ती निवासी सुरेन्द्र मंडल पिता: मूसहरू मंडल, हनुमान नगर निवासी अरूण साव, पिता: किसुन साव तथा हसनपुर निवासी अमरजीत पासवान, पिता: रामविलास पासवान शामिल हैं। बड़हिया थाना क्षेत्र के कॉलेज घाट रोड से वार्ड संख्या 13 निवासी अन्नु कुमार, पिता: पवन महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो जांच में दूसरी बार शराब के नशे में धराया। इसके अलावा, ईन्दुपुर से वार्ड संख्या 19 निवासी मुन्ना चौधरी (पिता: जागो चौधरी) को भी शराब के सेवन के मामले में पकड़ा गया। मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।