शिक्षक कर रहे बेरोजगारों का शिकार, नौकरी के नाम पर ठगे लाखों

  • Post By Admin on Jan 21 2023
शिक्षक कर रहे बेरोजगारों का शिकार, नौकरी के नाम पर ठगे लाखों

जलपाईगुड़ी : शिक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर कथित तौर पर रूपये लेने के आरोप में एक बार फिर सिलीगुड़ी से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम पंकज बर्मन है। वह सिलीगुड़ी के बर्दकांत स्कूल में संस्कृत विभाग के शिक्षक है। शिक्षक को न्यू जलपाईगुड़ी थाना के आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार में राज्य के नेताओं और मंत्रियों से लेकर एसएससी बोर्ड के सदस्य तक के नाम शामिल रहे है। इस बार इस सूची में स्कूल शिक्षक का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले आमबाड़ी हाई स्कूल के शिक्षक संतोष बर्मन को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह भी सिलीगुड़ी के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।