अवध ओझा की संपत्ति का पहला खुलासा, करोड़ों की संपत्ति और लाखों का कर्ज

  • Post By Admin on Jan 17 2025
अवध ओझा की संपत्ति का पहला खुलासा, करोड़ों की संपत्ति और लाखों का कर्ज

नई दिल्ली : मशहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे ओझा ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी दी। हलफनामे के मुताबिक, अवध ओझा करोड़पति हैं, हालांकि उन पर कुछ कर्ज भी है।

अवध ओझा के पास कुल 4 करोड़ 85 लाख 89 हजार 374 रुपए की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी मंजरी ओझा के पास 59 लाख 8 हजार 304 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि उनके बच्चों के पास करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति है।

अवध ओझा ने बताया है कि उनके पास कुछ चल संपत्ति 4 करोड़ 85 लाख 89 हजार 374 रुपए की है। जबकि उनकी पत्नी के पास 59 लाख 8 हजार 304 रुपए की चल संपत्ति है। बच्चों के पास करीब 5 लाख रुपए की चल संपत्ति है।

ओझा के पास करीब 1.5 लाख रुपए कैश है तो पत्नी मंजरी ओझा के पास 28500 कैश है। अवध ओझा के पास 9.67 लाख रुपए मूल्य का सोना है तो उनकी पत्नी के पास उन्होंने 20 लाख का सोना बताया है। अवध ओझा के नाम एक महिंद्र स्कॉर्पियो कार है तो पत्नी के नाम एक टाटा टियागो कार है।

हलफनामे के अनुसार, अवध ओझा के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। हालांकि, उनके पास ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में दो फ्लैट हैं। उनकी पत्नी मंजरी ओझा के नाम लखनऊ, हरिद्वार और वजीराबाद में आवासीय संपत्तियां हैं।

ओझा के मुताबिक उनके पास कुल 1.4500000 की अचल संपत्ति है जबकि पत्नी के पास कुल 1.6 करोड़ की अचल संपत्ति है।

अवध ओझा पर कुल 80 लाख रुपए का कर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी मंजरी ओझा पर 4.38 लाख रुपए की देनदारी है।