फ्लाइट से चेन्नई से श्रीलंका यात्रा कर रहे थे 6 संदिग्ध, इसे जान मचा हड़कंप
- Post By Admin on May 06 2025

श्रीलंका : पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार ऐसी फ्लाइट्स पर नजऱ रखी जा रही हैं, जिनमे संदिघ्ध यात्रा कर रहे हों। ऐसे में तीन मई को चेन्नई एयरपोर्ट से श्रीलंकन एयरलाइंस के उड़ान भरते ही श्रीलंका को जानकारी दी गई की उसमे 6 संदिग्ध यात्रा कर रहे हैं, जिसके लैंड होने के बाद श्रीलंका के भंडारानायके अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट को स्पेशल सिक्योरिटी ऑपरेशन से गुज़ारा गया और 6 संदिघ्धों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है।
श्रीलंकन एयरलाइंस का ब्यान
श्रीलंकन एयरलाइंस ने इस मामले पर एक ब्यान जारी किया है जिसके बाद ये जानकारी सामने आई, एयरलाइंस के मुताबिक फ्लाइट संख्या रु 122, जो कोलंबो में सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर लैंड हुई. उसको आतंकी संदिघ्ध होने के चलते गहन जांच से गुज़ारा गया, चेन्नई की तरफ़ से कुछ संदिग्ध के बारे में चेतावनी दी गई थी, जिसके विमान में होने की संभावना थी और फ्लाइट के भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होते ही जांच शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक़ जांच पूरी कर ली गई है और संदिघ्ध को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया है।
भारत से मिली चेतावनी
फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद ये जानकारी भारत से श्रीलंका के सुरक्षा एजेंसियों को दी गई, जिसके बाद श्रीलंका एयर फ़ोर्स के अधिकारी फ्लाइट की जांच के लिए पहुंचे और एक एक पैसेंजर के अलावा पूरी फ्लाइट की गहन जांच की गई, सूत्रों के मुताबिक 6 लोगों को पकड़ा गया है जिनकी आईडी लेकर उनसे सम्बंधित जांच जारी है।