जियोफाइनेंस पर अब ₹24 से भरें ITR, फाइलिंग फीस पर मिलेंगे 25% तक JioPoints
- Post By Admin on Jul 10 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग सीजन के बीच जियोफाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए टैक्स प्लानिंग और ITR फाइलिंग सेवा दोबारा शुरू कर दी है। कंपनी ने इस बार टैक्स फाइलिंग को अधिक किफायती बनाने के साथ JioPoints रिवॉर्ड्स का लाभ भी जोड़ा है। अब ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से मात्र ₹24 की शुरुआती कीमत पर अपना ITR फाइल कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को उनकी फाइलिंग फीस का 25 प्रतिशत तक JioPoints के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। इन पॉइंट्स का उपयोग ऐप के जरिए विभिन्न ब्रांड वाउचर, शॉपिंग ऑफर्स और पार्टनर डील्स में किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ने यह सेवा TaxBuddy के साथ साझेदारी में शुरू की है, जो आयकर विभाग का पंजीकृत ई-रिटर्न इंटरमीडियरी (ERI) है। इस प्लेटफॉर्म पर टैक्स प्लानिंग, ITR फाइलिंग, टैक्स बचत के विकल्प, पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था की तुलना तथा टैक्स रिफंड स्टेटस ट्रैक करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कंपनी का कहना है कि उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। ITR फाइलिंग से जुड़ा डेटा केवल TaxBuddy के सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड सिस्टम में प्रोसेस किया जाएगा तथा जियोफाइनेंस इस जानकारी का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं करेगा।जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य जटिल वित्तीय प्रक्रियाओं को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि कम कीमत, सुरक्षित प्लेटफॉर्म और JioPoints रिवॉर्ड्स के साथ टैक्स फाइलिंग का अनुभव पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।
वहीं, TaxBuddy के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह साझेदारी देशभर के टैक्सदाताओं को सुरक्षित, सरल और भरोसेमंद तरीके से ITR फाइल करने में मदद करेगी। जियोफाइनेंस ऐप पर अलग-अलग आय वर्ग और जरूरतों के अनुसार DIY (खुद से फाइलिंग) और एक्सपर्ट-असिस्टेड दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। DIY प्लान की शुरुआती कीमत ₹24 है, जबकि टैक्स विशेषज्ञ की सहायता वाली सेवाएं ₹649 से शुरू होती हैं।