सिर्फ ₹55 में 30 दिन तक मनोरंजन, जियो लेकर आया 1000+ लाइव चैनलों वाला नया प्लान

  • Post By Admin on Jul 08 2026
सिर्फ ₹55 में 30 दिन तक मनोरंजन, जियो लेकर आया 1000+ लाइव चैनलों वाला नया प्लान

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया किफायती मनोरंजन प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने ₹55 की कीमत में नया JioTV Pro Pack पेश किया है, जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी। इस प्लान के जरिए जियो ग्राहक अपने मोबाइल फोन पर JioTV ऐप के माध्यम से 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद ले सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस पैक में 16 से अधिक भारतीय भाषाओं के चैनल उपलब्ध होंगे। इनमें 150 से अधिक प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं। यूजर्स को मनोरंजन, फिल्में, समाचार, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की व्यापक सामग्री देखने का अवसर मिलेगा।

JioTV Pro Pack में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network और ETV जैसे प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के लोकप्रिय चैनल शामिल किए गए हैं। हालांकि, JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल इस पैक का हिस्सा नहीं होंगे। इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को ₹55 का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज के बाद JioTV ऐप में अपने जियो नंबर से लॉग-इन करते ही उपलब्ध प्रीमियम चैनल स्वतः सक्रिय हो जाएंगे। इसके लिए किसी अतिरिक्त एक्टिवेशन प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल मनोरंजन (Entertainment Only) पैक है। इसमें वॉयस कॉल, एसएमएस या अन्य टेलीकॉम सेवाएं शामिल नहीं हैं। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए ग्राहक के पास सक्रिय जियो प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना आवश्यक है। साथ ही, यह पैक एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर JioTV ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रिलायंस जियो का यह नया ₹55 JioTV Pro Pack ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान के जरिए ग्राहक कम कीमत में अपने पसंदीदा टीवी धारावाहिक, समाचार, कार्टून, फिल्में और क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे।