मूलांक 5 वालों को बुध ग्रह से मिलती हैं ये खूबियां, जानें उनका स्वभाव और सफलता के उपाय

  • Post By Admin on Jan 23 2025
मूलांक 5 वालों को बुध ग्रह से मिलती हैं ये खूबियां, जानें उनका स्वभाव और सफलता के उपाय

अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके स्वभाव, आदतों और भविष्य के बारे में जानकारी देता है। इसमें मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक 5 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, वाणी और धन का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों का स्वभाव, उनकी विशेषताएं और सफलता के उपाय।

मूलांक 5 वालों का स्वभाव

  •  फुर्तीले और घुमक्कड़ स्वभाव

मूलांक 5 वाले लोग एक जगह स्थिर नहीं रह सकते। उनका मन हमेशा नई चीजों की ओर आकर्षित होता है। ये लोग घूमने-फिरने के बेहद शौकीन होते हैं और नई जगहों को एक्सप्लोर करना इन्हें पसंद होता है।

  • बेहतर संवाद कौशल

इनकी कम्युनिकेशन स्किल शानदार होती है। ये अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने की कला में माहिर होते हैं। इनकी बातों में ऐसा आकर्षण होता है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

  •  तेज दिमाग और विचारशीलता

मूलांक 5 के लोग बहुत अच्छे विचारक होते हैं। हालांकि, इनका दिमाग कभी-कभी खुराफाती चीजों में भी चला जाता है। इनके मन में हमेशा कुछ न कुछ नया करने का ख्याल आता रहता है, लेकिन यह अस्थिरता कभी-कभी इनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

  • निर्णय लेने में अस्थिरता

ये लोग कभी भी किसी एक फैसले पर लंबे समय तक टिके नहीं रह सकते। इनके मन में हमेशा "हां" और "नहीं" की स्थिति बनी रहती है। इस अस्थिरता की वजह से कभी-कभी इन्हें अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

  • बातूनी स्वभाव

मूलांक 5 वाले लोग बेहद बातूनी होते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनका यही स्वभाव दूसरों को खटक सकता है और इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

किसके साथ बनती है मूलांक 5 वालों की जोड़ी?

मूलांक 5 वालों की सबसे अच्छी कम्पैटिबिलिटी मूलांक 1, 3 और 6 वालों के साथ होती है।

मूलांक 1: नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के कारण ये लोग मूलांक 5 वालों को प्रेरित करते हैं।

मूलांक 3: रचनात्मकता और सकारात्मक सोच के कारण इनसे इनकी अच्छी बनती है।

मूलांक 6: इनका संतुलित और शांत स्वभाव मूलांक 5 के अस्थिर स्वभाव को बैलेंस करता है।

हालांकि, मूलांक 5 वाले अपने बातूनी और मिलनसार स्वभाव के कारण लगभग सभी से अच्छे संबंध बना लेते हैं।

मूलांक 5 वालों के लिए सफलता के उपाय

मूलांक 5 वाले लोग अगर अपने नकारात्मक प्रभावों को कम करना चाहते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें इन उपायों को अपनाना चाहिए:

● गाय को हरा चारा खिलाएं: इससे बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और मन की अस्थिरता कम होती है।

● पक्षियों को दाना डालें: यह उपाय भाग्य में वृद्धि और मानसिक शांति के लिए लाभकारी होता है।

● ध्यान और योग का अभ्यास करें: मन को शांत और स्थिर रखने के लिए ध्यान और योग बेहद जरूरी है।

● हरा रंग अपनाएं: हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक है। इसे पहनने या अपने आसपास रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

● संगीत और कला में रुचि लें: इससे आपका मन स्थिर होगा और रचनात्मकता में वृद्धि होगी।