मूलांक 4 के जातकों की नहीं बनती मूलांक 2 और 8 वालों से, जानें क्यों

  • Post By Admin on Jan 31 2025
मूलांक 4 के जातकों की नहीं बनती मूलांक 2 और 8 वालों से, जानें क्यों

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के जातक विशेष व्यक्तित्व और असाधारण क्षमताओं के धनी होते हैं। जिनका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह राहु है, जो अप्रत्याशित परिवर्तन और रहस्यमय शक्तियों का कारक माना जाता है। मूलांक 4 वाले लोग समाज में अचानक प्रसिद्धि पा सकते हैं और अक्सर क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या राजनेता के रूप में उभरते हैं। हालांकि, इनके स्वभाव में विद्रोही प्रवृत्ति भी देखी जाती है जो इन्हें सामान्य सोच से अलग बनाती है।

मूलांक 4: अप्रत्याशित प्रसिद्धि और ऐतिहासिक व्यक्तित्व

मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में अचानक अप्रत्याशित प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इनके व्यक्तित्व में गज़ब का आकर्षण और ऊर्जा होती है, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाती है। दुनिया में कई ऐसे प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं जिनका मूलांक 4 था और जिन्होंने अपने क्षेत्र में जबरदस्त सफलता पाई।

मूलांक 4 के कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति:

बराक ओबामा (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति)

किशोर कुमार (मशहूर गायक और अभिनेता)

श्रीदेवी (बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री)

उर्मिला मातोंडकर (अभिनेत्री और राजनेता)

जूही चावला (बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता)

प्रीति जिंटा (बॉलीवुड अभिनेत्री और व्यवसायी)

अमित शाह (भारत के गृहमंत्री और राजनेता)

सरदार वल्लभभाई पटेल (भारत के लौह पुरुष)

इंद्रकुमार गुजराल (भारत के 13वें प्रधानमंत्री)

इंद्रकुमार गुजराल का प्रधानमंत्री बनना भी मूलांक 4 के चमत्कारिक प्रभाव का उदाहरण है। वे भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने और 13 का योग (1+3) भी 4 होता है। यह दर्शाता है कि यह अंक उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

किन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता?

मूलांक 4 वाले जातक करियर में मेहनती, नवोन्मेषी और साहसी होते हैं। वे किसी भी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। ये लोग निम्नलिखित क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं:

●  व्यापार और उद्योग – ये लोग अच्छे व्यापारी और उद्योगपति बनते हैं।

●  ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स – यात्रा और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में सफल होते हैं।

●  इंजीनियरिंग और साइंस – नवीन आविष्कारों में रुचि रखते हैं।

●  राजनीति और प्रशासन – प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता में निपुण होते हैं।

●  डॉक्टर और वकील – चिकित्सा और कानून के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

●  शिक्षाविद और प्रोफेसर – ज्ञान के क्षेत्र में इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है।

●  पायलट और डिजाइनर – रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्रों में भी सफल रहते हैं।

हालांकि, नौकरी में इन्हें कई बार अस्थिरता का सामना करना पड़ता है। इनकी स्पष्टवादी और विद्रोही प्रवृत्ति कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद नहीं आती। इस वजह से इन्हें नौकरी में कठिनाइयाँ हो सकती हैं।

मूलांक 4 वालों की किनसे नहीं बनती?

मूलांक 4 के जातकों की मूलांक 2 और मूलांक 8 वालों से ज्यादा नहीं बनती।

●  मूलांक 2 (चंद्रमा) – मूलांक 2 वाले भावुक होते हैं और अधिक सोच-विचार करते हैं। जबकि मूलांक 4 वाले व्यवहारिक और विद्रोही होते हैं। मूलांक 2 वालों को गुप्त योजनाएं और खुराफाती सोच पसंद नहीं आती। जबकि मूलांक 4 वालों की सोच रणनीतिक होती है।

●  मूलांक 8 (शनि) – मूलांक 8 वाले व्यक्ति कर्मों के अनुसार फल देने वाले होते हैं। जबकि मूलांक 4 वाले अच्छे और बुरे कर्मों को लेकर ज्यादा विचार नहीं करते। इसलिए इन दोनों के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होता है।

मूलांक 4 वालों की विशेषताएँ

●  अचानक प्रसिद्धि: ये जातक अपने जीवन में अचानक सफलता पाते हैं। जिससे समाज में इनकी अलग पहचान बनती है।

●  विदेश यात्रा: इन्हें कई बार विदेश यात्रा करने के अवसर मिलते हैं। कई बार विदेश से जुड़े व्यापार में सफल होते हैं।

●  साहसी और जिद्दी: काम को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं।

●  योजनाबद्ध सोच: हर कार्य को प्लानिंग से करते हैं और अक्सर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करते हैं।

●  राहु की कृपा: इन जातकों पर राहु की विशेष कृपा होती है, जिससे वे अचानक धन प्राप्त कर सकते हैं।

●  चतुर और कूटनीतिज्ञ: इनकी चतुराई और रणनीतिक सोच इन्हें एक सफल नेता या बिजनेसमैन बना सकती है।

मूलांक 4 वालों के लिए विशेष सलाह

अपना कार्यस्थल, अलमारी और वर्किंग टेबल हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें और दूसरों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गुरु का आशीर्वाद लें और नियमित रूप से मंत्रों का जाप करें।

व्यापार और करियर में अचानक बदलावों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

जीवन में संयम और धैर्य बनाए रखें। जिससे बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।