मूलांक 9 वाले लोगों में होते हैं योद्धा के गुण, जानें उनकी खूबियां और सफलता के मंत्र

  • Post By Admin on Jan 23 2025
मूलांक 9 वाले लोगों में होते हैं योद्धा के गुण, जानें उनकी खूबियां और सफलता के मंत्र

अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है जो उसके जन्म की तारीख से तय होता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 वाले लोग खास व्यक्तित्व और अद्वितीय गुणों के धनी होते हैं।

मूलांक 9 वाले लोगों की खासियतें

● गुस्सैल स्वभाव:
मूलांक 9 वाले लोगों का स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण ये थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी और तीव्रता से आता है। हालांकि, इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं टिकता।

● योद्धा प्रवृत्ति:
मंगल ग्रह पराक्रम और साहस का प्रतीक है, इसलिए मूलांक 9 वाले लोग योद्धा प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें चुनौतियों का सामना करना और कठिन परिस्थितियों में भी डटकर खड़ा रहना पसंद होता है।

● अनुशासन प्रिय:
मूलांक 9 वाले लोग अनुशासनप्रिय होते हैं। इन्हें किसी भी काम में लापरवाही पसंद नहीं होती। ये अपने जीवन में सख्त नियमों का पालन करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं।

● मददगार लेकिन विवेकपूर्ण:
ये लोग दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं, लेकिन अपने विवेक और शर्तों के आधार पर। इन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि सामने वाला क्या चाहता है, बल्कि ये वही करते हैं जो इन्हें सही लगता है।

● भाषा में सख्ती:
गुस्से के समय इनकी भाषा कभी-कभी कठोर हो जाती है। हालांकि, ये स्वभाव से बुरे नहीं होते, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।

किन लोगों के साथ बनती है तालमेल?

मूलांक 9 और मूलांक 1 का तालमेल शानदार होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है जो राजा का प्रतीक है। जबकि मूलांक 9 योद्धा के गुणों से संपन्न है। राजा और सेनापति का यह मेल मजबूत साझेदारी बनाता है।

मूलांक 6 के साथ भी इनका तालमेल अच्छा होता है। दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

मूलांक 4 वाले लोगों के साथ इनकी ज्यादा नहीं बनती। इन दोनों के बीच अक्सर विचारों का टकराव होता है, जो झगड़े का कारण बन सकता है।

सफलता पाने के लिए क्या करें?

मूलांक 9 वाले लोग अगर इन उपायों को अपनाएं तो वे अपने जीवन में अधिक सफलता और शांति पा सकते हैं:

● मंगलवार को दान करें:
हर मंगलवार को लाल मसूर की दाल किसी मंदिर में दान करें। इससे मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव बढ़ेगा और जीवन की बाधाएं कम होंगी।

● हनुमान चालीसा का पाठ करें:
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

● सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें:
अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। यह आपकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने में मदद करेगा।