कोहली को लेकर हुआ एक बडा खुलासा, 2016 में धोनी की जगह लेना चाहते थे विराट कोहली

  • Post By Admin on Jan 13 2023
कोहली को लेकर हुआ एक बडा खुलासा, 2016 में धोनी की जगह लेना चाहते थे विराट कोहली

नई दिल्ली : पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बुक में खुलासा किया है कि विराट कोहली 2016 में तीनों फॉर्मेट के कप्तान बनना चाहते थे। इस पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने  कोहली को फोन करके फटकार लगाई थी। धोनी ने टेस्ट से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था। विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही कप्तानी मिल गई थी। धोनी इसके बाद टी-20 और वनडे में कप्तानी कर रहे थे। जबकि विराट कोहली वाइस कैप्टन थे। धोनी ने 2007 में कप्तानी संभालने के बाद एक दशक तक वाइट-बॉल क्रिकेट में टीम का नेतृत्व किया। दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया तब से ही कोहली 2015 से भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

इतिहास में धोनी भारत के सबसे सफल सफेद गेंद के कप्तान हैं।  धोनी विश्व क्रिकेट में एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम का गौरव बढ़ाया है। लेकिन, पूर्व भारतीय कोच आर. श्रीधर ने खुलासा किया है कि कोहली 2016 में सफेद गेंद के कप्तान बनने के इच्छुक थे। उन्होंने अपनी बुक में लिखा-विराट कोहली 2016 में सफेद गेंद वाली टीम का भी कप्तान बनने के लिए बहुत उत्सुक थे। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिससे पता चलता है कि वह कप्तानी की तलाश कर रहे थे। रवि शास्त्री ने उन्हें फोन किया और कहा, 'देखो विराट, एमएस ने तुम्हें रेड-बॉल क्रिकेट में दी थी। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। वह आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी मौका देंगे। यदि आप उनका सम्मान नहीं करते हैं तो कल को जब आप कप्तान होंगे तो अपनी टीम से आपको  सम्मान नहीं मिलेगा। कप्तानी आपके पास आएगी, आपको इसके पीछे भागने की जरूरत नहीं है।'

आपकों बता दें कि धोनी और कोहली एक दुसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करने के लिए जानें जाते हैं।