लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं का दिखा जोश, व्हीलचेयर पर आया मतदाता
- Post By Admin on Apr 26 2024

लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर लोगों में दिखा उत्साह, लोकसभा का दूसरे चरण के चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके दौरान लोगों में कोई व्हीलचेयर पर आया, कोई गोदी के सहारे आया तो कोई पैदल, इस तरह के मतदान की तस्वीरें आप को उत्साह से भर देंगी।
बता दें कि इस उमस भरी गर्मी में मतदाताओं का जूनून देखते बनता था। अगर आप के बहाने-गर्मी बहुत है, धूप है, छोड़ो जाने दो, सो जाते हैं इस प्रकार से है और आप लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार नहीं बनना चाहते है, तो यकीन मानिये तो आज दूसरे चरण के लोकसभा चुनावों पर आपको गौर करना चाहिए कि इस तस्वीरों में मतदाताओं का जूनून और लोकतंत्र के पर्व में बुजुर्गों, दिव्यांगों और फर्स्ट टाइम वोटरों का प्रबल उत्साह देख आप चकित हो जाइएगा। बिल्कुल, आश्चर्य कीजिए इस महिला शक्ति को, जो चलने फिरने को योग्य भी न हो लेकिन उन्हें इस बात का चिंता रहती है कि वह भारत भाग्य विधाता हैं, वह भारत की मतदाता हैं। भारत के आगामी भविष्य का कायाकल्प के बदलाव में उनका एक वोट ही अमूल्य होगी। चुनाव आयोग ने बिहार की ये तस्वीरें जारी की है।