राहुल गांधी पर 6 धाराओं में FIR दर्ज, गंभीर सजा की संभावना

  • Post By Admin on Dec 20 2024
राहुल गांधी पर 6 धाराओं में FIR दर्ज, गंभीर सजा की संभावना

नई दिल्ली : संसद में हुए हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 6 धाराओं में FIR दर्ज की गई है। भाजपा सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत ने आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने भाजपा सांसद हेमांग जोशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

गौरतलब हो कि, बीते गुरुवार को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। भाजपा सांसदों का दावा है कि राहुल गांधी ने उन्हें चोट पहुंचाई जिससे वे ICU में भर्ती हैं। कांग्रेस ने इस मामले की जांच की मांग की है।

बता दे कि, पुलिस ने राहुल गांधी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 115, धारा 117, धारा 125, धारा 131, धारा 351 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस ने इस घटना को राजनीति से प्रेरित बताया और लोकसभा स्पीकर से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

अगर राहुल गांधी पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। साथ ही, सामूहिक अपराध के तहत उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

वहीं, भाजपा ने इस घटना को संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।