अमित शाह का फर्जी वीडियो हुआ वायरल, क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
- Post By Admin on May 01 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामलें में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा शख्स आरबी बारिया है। बारिया आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
पीए की गिरफ्तारी पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा, मैं किसी भी फर्जी चीजों का समर्थन नहीं करता हूं। आज सोशल मीडिया का युग है। चुनाव के समय कोई प्रचार नहीं कर पाए, इसलिए लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, बीजेपी फर्जी खबर चलाता है।
अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे एडिट करके शेयर किया गया था। इस कथित फर्जी वीडियो में अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया कि वे हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों। दिल्ली पुलिस ने इस मामलें में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत अन्य प्लेटफॉर्म से फर्जी वीडियो के स्रोत के बारे में जानकारी दी थी।