हाय, मैं मर ही जाऊं – पिंक साड़ी में अक्षरा सिंह का स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- परी लग रही हो

  • Post By Admin on Aug 06 2025
हाय, मैं मर ही जाऊं – पिंक साड़ी में अक्षरा सिंह का स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- परी लग रही हो

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अक्षरा ने हाल ही में पिंक साड़ी में एक नया वीडियो साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। उनके अंदाज और मुस्कान ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

वीडियो में अक्षरा सिंह एक हरे-भरे बगीचे में सैर करती नजर आ रही हैं, जहां फूलों और पत्तियों के बीच उनका हर पोज एक फोटोशूट जैसा लग रहा है। वह कभी पेड़ों के पीछे से झांकती हैं, तो कभी अपने पल्लू को हवा में उड़ाते हुए मौसम का लुत्फ उठाती हैं। इस अंदाज में अक्षरा न केवल अपनी सादगी का परिचय देती हैं, बल्कि यह भी साबित करती हैं कि फैशन की दुनिया में भी उनका मुकाबला आसान नहीं।

अक्षरा ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर कुमार की आवाज में एआई जनरेटेड गाना 'सैयारा' जोड़ा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा ट्रेंड कर रहा है। यह एआई वर्जन 1979 की फिल्म 'मंजिल' के लोकप्रिय गाने 'रिमझिम गिरे सावन' की धुन पर आधारित है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी नजर आए थे। इस मिक्स वर्जन को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा – "हाय, मैं मर ही जाऊं।" उनके इस कैप्शन और लुक को लेकर फैंस ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। किसी ने उन्हें "स्वर्ग की अप्सरा" बताया तो किसी ने कहा "आप पर तो हर रंग फबता है।"

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह न सिर्फ एक उम्दा अदाकारा हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका एक अलग ही स्टारडम है। उनके फैंस उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।