दीपिका ने इशारों में रणवीर को कहा अपना पिया

  • Post By Admin on Jun 17 2018
दीपिका ने इशारों में रणवीर को कहा अपना पिया

मुंबई: सोनम कपूर के शादी के बाद से ही दीपिका और रणवीर की शादी के खबरों से बाजार गर्म हुआ पड़ा है। ऐसे में जब रणवीर सिंह ने इंन्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की तो उस फोटो पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए MINE लिख दिया। दीपिका के इस कमेंट के बाद इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ स्पेशल तो जरूर है। 

वैसे भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस बीच दीपिका के इस कमेंट ने शादी की खबर को और पुख्ता कर दिया है। 

वैसे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नवंबर तक दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए दो जगह बताई जा रही है। जिसमें श्रीलंका और स्विट्जरलैंड का नाम है। दीपिका और रणवीर को अक्सर श्रीलंका में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। 

सिर्फ इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कोई भी पार्टी हो या अवार्ड फंक्शन दोनों एक दूसरे  शिरकत करते नज़र आते हैं।