Realme 10 भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के फीचर्स

  • Post By Admin on Jan 10 2023
Realme 10 भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के फीचर्स

नई दिल्ली : Realme कंपनी ने भारत में अपना एक नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं जो बजट रेंज के हिसाब से काफी अच्छे हैं।इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फ़ोन को 15 जनवरी रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फ़ोन का टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज है।इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। यह फोन MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। इसमें 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Realme10 4g फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 है।