अब हर दिन फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स : जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

  • Post By Admin on Aug 08 2026
अब हर दिन फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स : जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

नई दिल्ली : देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी जियो ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ग्राहकों के लिए लंबी अवधि वाले दो नए मनोरंजन पास लॉन्च किए हैं। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले OTT-Pass पेश किए हैं। इससे पहले जियो के पास 200 रुपये वाला 28 दिन का OTT-Pass उपलब्ध था।

कंपनी के अनुसार तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि नए 84 दिन और 365 दिन वाले पास केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे जिनके पास एक साल तक सक्रिय रहने वाला बेस प्लान है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इन पास का लाभ नहीं उठा सकेंगे। जियो का कहना है कि लंबे समय वाले पास ग्राहकों के लिए अधिक किफायती साबित होंगे। यदि कोई ग्राहक 200 रुपये वाला 28 दिन का पास तीन बार लेता है तो 84 दिनों के लिए उसे 600 रुपये खर्च करने पड़ते, जबकि नया 84 दिन वाला पास 550 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह सालभर के लिए अलग-अलग मासिक पास लेने पर लगभग 2400 रुपये खर्च होते, जबकि नया वार्षिक OTT-Pass केवल 2000 रुपये में मिलेगा। यानी ग्राहकों को 400 रुपये तक की बचत होगी। डेटा लाभ भी वैधता के अनुसार बढ़ाए गए हैं। 200 रुपये वाले पास में 30GB, 550 रुपये वाले पास में 90GB और 2000 रुपये वाले सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

OTT पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime जैसी लोकप्रिय सेवाएं शामिल हैं। 550 रुपये और 2000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite सदस्यता दी जाएगी, जबकि 200 रुपये वाले पास में Amazon Prime Video Mobile Edition मिलेगा। इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी ग्राहकों को मिलेगा। JioTV के माध्यम से 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स देखे जा सकेंगे। इनमें Star Plus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे लोकप्रिय चैनल शामिल हैं।

कंपनी का दावा है कि इस OTT पैकेज के जरिए ग्राहकों को हर महीने 1500 रुपये से अधिक मूल्य के मनोरंजन लाभ प्राप्त होंगे। नए 550 रुपये और 2000 रुपये वाले OTT-Pass 7 अगस्त से MyJio ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध कराए गए हैं। डिजिटल मनोरंजन और OTT प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच जियो का यह कदम ग्राहकों को एक ही पैकेज में डेटा, 5G और मल्टीपल स्ट्रीमिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।