ज्वेलरी खरीदने के शौकीनों के लिए चुनौती, सोने की कीमतें 7 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर

  • Post By Admin on Nov 29 2023
ज्वेलरी खरीदने के शौकीनों के लिए चुनौती, सोने की कीमतें 7 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते ही घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है  है। देशी बाजार में सोना सात महीनों के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 62775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आशा है कि आने वाले महीनों में फेडरल रिजर्व द्वारा दर में कटौती की जा सकती है। सोना वर्तमान में अपने सबसे उच्च स्तर पर चल रहा है।

बुधवार को सोने और चांदी दोनों के रेट में तेजी देखी गई। सर्राफा बाजार में सोना 862 रुपये से ज़्यादा की तेजी के साथ 62775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया। इसके अलावा चांदी 891 रुपये से चढ़कर 75750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पहले सोना 61913 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74889 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। शादियों के सीजन के आरंभ के साथ घरेलू बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है।

दुनियाभर के बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट जारी है, जो वर्तमान में तीन महीने के नीचे है। कम ब्याज दर की उम्मीद वित्तीय साधनों को सोने के बराबर निवेशकों के लिए कम आकर्षक बना रही है, जिसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।