मुश्किल में साथ खड़ा है अमेरिका, यूक्रेन को देगा आर्थिक मदद

  • Post By Admin on Feb 28 2023
मुश्किल में साथ खड़ा है अमेरिका, यूक्रेन को देगा आर्थिक मदद

कीव: अमेरिका के ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कीव की अपनी आकस्मिक यात्रा के दौरान सोमवार को यूक्रेन को आर्थिक सहायता के रूप में 1.2 अरब डॉलर से अधिक की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की।

येलन ने कहा कि यह यात्रा यूक्रेन के प्रति अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। अब तक अमेरिका ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को सुरक्षा, आर्थिक और मानवीय सहायता के रूप में करीब 50 अरब डॉलर प्रदान किए हैं।

इस मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपनी टिप्पणी में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हमारी लड़ाई है। हमारे लोकतंत्र के साझा मूल्यों और आत्म निर्णय के अधिकार की लड़ाई है। हम यूक्रेन के साथ तब तक खड़े रहेंगे, जब तक इसकी जरूरत होगी।