नेपाल : दो पूर्व मंत्री पाए गए भ्रष्टाचार के दोषी

  • Post By Admin on Mar 01 2023
नेपाल : दो पूर्व मंत्री पाए गए भ्रष्टाचार के दोषी

काठमांडू : नेपाल में दो पूर्व मंत्रियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। नेपाल की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री टेक बहादुर गुरुंग और बद्री प्रसाद न्यौपाने को दोषी करार दिया।

विशेष अदालत के अध्यक्ष श्रीकांत पौडेल समेत तीन सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को फैसला सुनाया। गुरुंग नेपाल के उत्तरी हिमालयी जिले मनांग से पिछले साल हुए चुनाव में नेपाली कांग्रेस से संसद सदस्य बने थे। हालांकि, उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

न्यौपाने सांसद प्रभु साह के नेतृत्व वाली आम जनता पार्टी के नेता हैं, जो रौतहट के पूर्व माओवादी नेता हैं। चार साल पहले नेपाल के भ्रष्टाचार जांच आयोग ने समाज कल्याण परिषद द्वारा काठमांडू के फन पार्क में भूमि पट्टे पर देने में अनियमितता के आरोप में दो पूर्व मंत्रियों समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनमें से पांच लोगों को बरी कर दिया गया है।