न्यूजीलैंड में 2025 का आगाज, रंग बिरंगी रोशनी और जश्न के बीच झूमे लोग
- Post By Admin on Dec 31 2024

दुनिया में सबसे पहले नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड में हुआ। राजधानी ऑकलैंड में 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। इस दौरान आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रशांत महासागर के पास स्थित सुदूर द्वीपों किरिबाती, टोंगा और समोआ के बाद न्यूजीलैंड ने 2025 का स्वागत किया। यह देश हर साल नए साल का जश्न मनाने वाले पहले देशों में शामिल होता है।
भारत से 7 घंटे पहले शुरू हुआ जश्न
न्यूजीलैंड भारत से 7 घंटे आगे है। जब ऑकलैंड में लोग 2025 का स्वागत कर रहे थे तब भारत में 31 दिसंबर की शाम के 5 बजे थे। भारत में नए साल का जश्न रात 12 बजे शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया और एशिया के अन्य देशों में भी तैयारी
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया, जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया में भी नए साल का जश्न मनाया जाएगा। उस समय भारत में रात के 8:30 बज रहे होंगे। इसके बाद इंडोनेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल में भी नए साल का आगाज होगा।
भारत में होगा खास जश्न
भारत और श्रीलंका में एक साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जश्न की शुरुआत होगी। भारत के विभिन्न शहरों में भी खास कार्यक्रम और आयोजन किए गए हैं जहां लोग 2025 का जोरदार स्वागत करेंगे।
नए साल की शुरुआत पर दुनिया भर में उत्साह
नए साल का जश्न पूरी दुनिया में अलग-अलग समय पर मनाया जाता है। न्यूजीलैंड की शुरुआत ने इस जश्न का आगाज कर दिया है और अब बाकी देश भी इस खुशी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।