राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध, कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी से हड़कंप

  • Post By Admin on Apr 26 2026
राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध, कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी से हड़कंप

वॉशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। वॉशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस और विशेष सुरक्षा बल के जवान तुरंत सक्रिय हो गए और राष्ट्रपति को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

घटना के तुरंत बाद मंच के पास हथियारों से लैस सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए और एक तेज रोशनी वाली विशेष संकेतक लाइट चालू कर दी गई। यह सफेद रंग की लाइट दरअसल एक आपात संकेत प्रणाली का हिस्सा होती है, जिसका उपयोग बिना शोर किए सुरक्षा खतरे की जानकारी देने के लिए किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, इस विशेष संकेतक लाइट का इस्तेमाल आपात स्थिति, हमले या दुर्घटना के समय किया जाता है, ताकि सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई कर सकें। लाइट के संकेत मिलते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी सक्रिय होकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।

फिलहाल घटना की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली चलने के पीछे क्या कारण था। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

*खबर में दी गई तस्वीर सांकेतिक है*