पाकिस्तान में पहली लोकसेवक हिंदू महिला सहायक आयुक्त के तौर पर नियुक्त
- Post By Admin on Feb 14 2023

लाहौर: पाकिस्तान में पहली बार किसी हिंदू महिला को लोकसेवक पद पर एक डॉक्टर को वर्तमान में पंजाब प्रांत के हसनअब्दाल शहर में सहायक आयुक्त और प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है। जो शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी (27) सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा 2020 पास करने के बाद पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हुईं। उन्होंने अटक जिले के हसनअब्दाल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। गुलवानी ने अपने पहले प्रयास में परीक्षा पास की और हिंदू समुदाय के कई कार्यकर्ताओं के अनुसार विभाजन के बाद से परीक्षा पास करने वाली समुदाय की वह पहली पाकिस्तानी महिला हैं। सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में पली-बढ़ीं गुलवानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने माता-पिता की इच्छा पर डॉक्टर बनीं।
गुलवानी ने अपनी परीक्षा पास करने के बाद कहा था, मुझे नहीं पता कि मैं पहली हूं, लेकिन (मैंने) अपने समुदाय से किसी (महिला) के परीक्षा में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सुना।