लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग, फैला दहशत का माहौल

  • Post By Admin on Jan 08 2025
लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग, फैला दहशत का माहौल

लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी भीषण आग ने आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह आग तेजी से फैल रही है। जिससे प्रशासन और स्थानीय नागरिक दोनों चिंतित हैं। आग के खतरे के चलते करीब 30,000 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

आग के चलते 30,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी यह भीषण आग धीरे-धीरे आसपास के इलाकों में फैल रही है। जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा उपायों के तहत 30,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालने का आदेश दिया। प्रशासन का कहना है कि आग के कारण स्थानीय लोगों के घरों और संपत्तियों को खतरा है, इसीलिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही पुलिस और राहत कार्य दल आग के प्रभावी क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

बाइडेन सरकार ने जल्द से जल्द आग बुझाने के आदेश दिए

अमेरिका की बाइडेन सरकार ने इस भयंकर आग को जल्दी से जल्दी बुझाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं। राहत और बचाव कार्यों के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। अग्निशमन विभाग, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

आग की चपेट में आने वाले इलाकों में जीवन और संपत्ति का नुकसान संभव

फिलहाल, आग की वजह से कितनी संपत्ति और जान का नुकसान हुआ है। इसकी पूरी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। प्रशासन ने कहा है कि आग के फैलने के कारण संपत्ति और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। हालांकि, राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और ज्यादा नुकसान से बचा जा सके।