नित्यानंद के कथित निजी देश कैलासा का 30 से अधिक अमेरिकी शहरों से समझौता

  • Post By Admin on Mar 18 2023
नित्यानंद के कथित निजी देश कैलासा का 30 से अधिक अमेरिकी शहरों से समझौता

न्यूयॉर्क: स्वयंभू संत और भारत की अदालत से भगोड़ा करार दिए गए नित्यानंद के निजी देश ‘संयुक्त राज्य कैलासा’(यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा) ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक ‘सांस्कृतिक भागीदारी’ का समझौता किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। नित्यानंद भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई मामलों में वांछित हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के नेवार्क शहर के यह दावा करने के कुछ दिनों बाद सामने आई कि उसने काल्पनिक देश के साथ ‘सिस्टर सिटी’ समझौता निरस्त कर दिया है।