रूस के शीर्ष समाचार पत्र को बंद करने के फैसले पर अदालत ने लगाई मुहर

  • Post By Admin on Feb 08 2023
रूस के शीर्ष समाचार पत्र को बंद करने के फैसले पर अदालत ने लगाई मुहर

मास्को: रूस के शीर्ष स्वतंत्र समाचार पत्र को प्रशासन द्वारा बंद कर उसका लाइसेंस रद्द करने के फैसले को मास्को की एक अदालत ने सही ठहराया है। यह समाचार पत्र वर्षों से क्रेमलिन के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाए हुए था।

प्रशासन द्वारा पिछले साल बंद किए जाने से पहले तक रूस के सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र अखबार रहे नोवाया गजट के खिलाफ मास्को सिटी कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने वाला है। अदालत ने मास्को की जिला अदालत के सितंबर के फैसले के खिलाफ नोवाया गजट की अपील खारिज कर दी। जिला अदालत ने अपने आदेश में नोवाया गजट का लाइसेंस रद्द करने वाली रूस के मीडिया नियामक की याचिका को मंजूरी दी थी। नियामक ने अखबार पर समय पर अपना न्यूजरूम चार्टर प्रशासन को देने में असफल रहने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि नोवाया गजट ने इससे इनकार करते हुए इसे स्वतंत्र आवाज को दबाने का प्रशासन का प्रयास बताया था। अखबार के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधान संपादक दमित्रि मुरातोव ने मंगलवार को आए फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह उन मुट्ठी भर लोगों के हित में है जो देश को सिर्फ प्रोपगेंडा दिखाना चाहते हैं।