बारिश का खेल खत्म, अब होगा मौसम गर्म
- Post By Admin on Sep 24 2024

नई दिल्ली : दिल्ली NCR में बारिश का सिलसिला थमने लगा हैI हालांकि देशभर में वापस से मॉनसून की शुरुआत होने लगी है, पिछले 3-4 दिनों से पूरे उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में बिल्कुल न के बराबर बारिश देखी गई हैI बारिश कम होने के चलते तापमान में गिरावट भी कम हुई हैI मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगाI
दिल्ली NCR का तापमान बढ़ रहा हैI मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 24 सितंबर 2024 को आसमान साफ रहने वाला है और धूप भी खिलेगीI दिल्ली NCR का तापमान 35 डिग्री के पार रह सकता है, हालांकि 25 सितंबर 2024 के बाद मौसम बदलने की कुछ संभावना हैI
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में मॉनसून की वापसी हो सकती है, हालांकि राजस्थान में आज मौसम साफ रहने वाला हैI वहीं 25-30 सितंबर 2024 के बीच पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि राज्य में अब भारी बारिश की ज्यादा संभावना नहीं हैI
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, गोवा, कोंकणी, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व गुजरात और तटीय कर्नाटक में बारिश की संभावना हैI वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैI मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार 24 सितंबर 2024 को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना हैI