प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते पर लगाई प्रिंयका की माँ ने भी मुहर

  • Post By Admin on Jun 23 2018
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते पर लगाई प्रिंयका की माँ ने भी मुहर

 मुंबई: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में नहीं हैं। वो चर्चा बटोर रही हैं अपने और निक जोन्स के रिलेशनशिप की वजह से। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रिलेशनशिप में हैं यह खबर लगभग दो-तीन सप्ताह से सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले अमेरिका और अब मुंबई में भी दोनों साथ देखे जा रहे हैं। 

उनके संबंधों को पुष्टि तब और मिल गई जब निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के हाथों में हाथ डाले प्रियंका की मां से मिले। निक जोनस हॉलीवुड सिंगर हैं ऐसे में अचानक भारत आकर प्रियंका की मां से मिलने की वजह से इनके रिश्ते की खबरें सही साबित हुईं। वहीं इस खास मुलाकात को शादी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।  

प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है। इन सबके बीच अचानक निक का भारत आकर प्रियंका की मां से मिलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा , उनकी मां मधू चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को हाल ही में ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। इस मौके पर निक प्रियंका का हाथ पकड़े नजर आए। इस खास मुलाकात के बाद निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निक ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।