रसोई के बजट पर असर : चीनी सस्ती, गुड़ महंगा; जानें आज के बाजार भाव
- Post By Admin on Sep 03 2026
नई दिल्ली : देशभर में चीनी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से 2 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीनी का अखिल भारतीय औसत खुदरा भाव 62.57 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। एक दिन पहले यानी 1 सितंबर को यह भाव 62.96 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस तरह एक दिन में औसत कीमत में 39 पैसे प्रति किलो की कमी आई है।
वहीं, गुड़ के औसत भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है। 2 सितंबर को देश में गुड़ की औसत कीमत 67.33 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि 1 सितंबर को यह 67.01 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इसके अलावा आलू, टमाटर और प्याज की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो बिहार में 2 सितंबर को चीनी का औसत भाव 65.50 रुपए प्रति किलो रहा। राज्य में गुड़ 65.62 रुपए, दूध 58.76 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल 199.12 रुपए प्रति किलो, आलू 16.91 रुपए, प्याज 48.79 रुपए और आटा 35.03 रुपए प्रति किलो की औसत कीमत पर रहा।
झारखंड में चीनी 66.17 रुपए, गुड़ 62.78 रुपए, दूध 60.06 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल 198.67 रुपए, आलू 17.67 रुपए, प्याज 50.33 रुपए और आटा 36.67 रुपए किलो रहा। उत्तर प्रदेश में चीनी का औसत भाव 61.87 रुपए, गुड़ 63.03 रुपए, दूध 60.72 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल 194.61 रुपए, आलू 17.05 रुपए, प्याज 47.47 रुपए और आटा 33.79 रुपए किलो दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में चीनी 63.91 रुपए, गुड़ 69.18 रुपए, दूध 63.32 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल 206.27 रुपए, आलू 14.23 रुपए, प्याज 54.91 रुपए और आटा 40.62 रुपए किलो रहा। दिल्ली में चीनी 61 रुपए, गुड़ 75 रुपए, दूध 59 रुपए प्रति लीटर, सरसों तेल 209 रुपए, आलू 22 रुपए, प्याज 55 रुपए और आटा 36 रुपए किलो दर्ज किया गया।
अन्य राज्यों में चीनी का भाव आंध्र प्रदेश में 57.92 रुपए, असम में 60.43 रुपए, गुजरात में 64.36 रुपए, मध्य प्रदेश में 62.31 रुपए, महाराष्ट्र में 62.39 रुपए, राजस्थान में 61.30 रुपए, पंजाब में 62.67 रुपए और हरियाणा में 63 रुपए प्रति किलो रहा। सबसे अधिक औसत भाव अंडमान-निकोबार में 75 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख में यह 53 रुपए प्रति किलो रहा।