महंगी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, जानें सभी वेरियंट्स के दाम

  • Post By Admin on Jan 18 2023
महंगी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, जानें सभी वेरियंट्स के दाम

साल 2023 की शुरुआत होते ही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन एसयूवी के दाम बढ़ा दिए हैं। स्कॉर्पियो-एन के दाम में 15 हजार रुपए से लेकर 1.01 लाख रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की कीमत 12.74 लाख रुपए से लेकर 24.05 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक हो गई है। आज हम आपको स्कॉर्पियो-एन की नई प्राइस लिस्ट बताते है।

Mahindra Scorpio N Diesel Price In January 2023

Mahindra Scorpio N डीजल इंजन ऑप्शन में Z2 MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत अब 13.24 लाख रुपए हो गई है। वहीं Z4 MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 14.74 लाख रुपए, Z6 AT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 17.60 लाख रुपए, 4WD 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 17.19 लाख रुपए, Z4 MT 4WD E 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 17.69 लाख रुपए, Z6 MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 15.64 लाख रुपए और Z4 MT E 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 15.24 लाख रुपए है।

Mahindra Scorpio N Petrol Price In January 2023

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पेट्रोल वेरिएंट्स के दाम में ज्यादातर 75 हजार, 65 हजार और 55 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 2 वेरिएंट के दाम में महज 15-15 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बेस मॉडल Scorpio N Z2 MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत में 75000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 12.74 लाख रुपए हो गई है। वहीं Z4 MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 14.24 लाख रुपए, Z4 MT E 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 14.74 लाख रुपए, Z8 AT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत अब 19.60 लाख रुपए, Z8 L MT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत अब 19.54 लाख रुपए, Z8 L MT 6 सीटर वेरिएंट की कीमत 19.74 लाख रुपए, Z8 L AT 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 21.10 लाख रुपए, Z8 L AT 6 सीटर वेरिएंट की कीमत 21.30 लाख रुपए और Z2 MT E 7 सीटर वेरिएंट की कीमत अब 13.24 लाख रुपए हो गई है।

बताते चलें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा है। 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस मिडसासइज एसयूवी में फीचर्स की भरमार है। सेफ्टी में भी स्कॉर्पियो-एन को 5 स्टार रेटिंग्स मिली हैं।