सिर्फ महाभारत में ही नहीं हक़ीक़त में भी लड़कियाँ लॉटरी में हारी और जीती जाती हैं

  • Post By Admin on Jun 11 2018
सिर्फ महाभारत में ही नहीं हक़ीक़त में भी लड़कियाँ लॉटरी में हारी और जीती जाती हैं

न्यूज़ डेस्क :- आपको खबर पढ़ कर हैरानी हो रही होगी मगर हक़ीक़त में एक ऐसा देश भी है, जहाँ लॉटरी में लड़कियाँ इनाम के तौर पर दी जाती हैं। 

जी हाँ. चैरिटी मेनिनैडान्का ने ब्राजील के गरीब ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल का दावा किया है, जहाँ लड़कियां इनाम में बांटी जाती हैं। यह एक काला सच मगर  ब्राजील वेश्यावृति के मामले में दुनिया का दूसरा देश है। यहां बड़े पैमाने पर वेश्यावृत्ति का काम किया जाता है। लोग अपना पेट भरने के लिए इस घिनौने काम में अपनी बच्चियों को बाजारू बना देते हैं। 

ब्राजील का एंक्रयूजिल्हादा शहर का ये मामला लगभग दो साल पहले आया था। यहां लॉटरी जीतने वाले शख्स को ईनाम के रूप में पैसे या कोई सामान नहीं बल्कि लड़कियां सौंप दी जाती है। यहां के सटोरिए लॉटरी जीतने वाले शख्स को जीत के ईनाम में एक कुंवारी लड़की देते हैं। 

बाद में जीता हुआ शख़्स उन लड़कियों को मनमाने भाव से बेच देता है।